Press Releases

Ranchi, Nov 1st, 2017: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह को लेकर मेरा लक्ष्य - भ्रष्टाचार मुक्त भारत थीम के तहत कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई जिसमें सभी ने प्रतिज्ञा किया कि वो भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा सजग रहेंगे और विश्वविद्यालय परिसर को हमेशा भ्रष्टाचार मुक्त रखने में अपना योगदान देंगे जिसके लिए नीतिपरक कार्य पद्धितयों को बढावा देने को लेकर ईमानदारी का भाव हमेशा रखेंगे साथ हीं पारदर्शिता ,जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता पर आधारित सुशासन की भी प्रतिज्ञा सभी कर्मचारियों ने ली... रजिस्ट्रार रतन कुमार डे ने कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन के सामने प्रतिज्ञा दिलाई जिसमें सभी विभागाध्यक्ष के साथ साथ सभी कर्मचारी भी मौजूद थे विजिलेंस वीक को लेकर विश्वविद्यालय में और भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे