Press Releases

Ranchi, Oct 14, 2015: झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के भाषा अध्यन केंद्र द्वारा दो दिवसीय व्याख्यान  माला का आज समापन हो गया।  इस व्याख्यान  माला में मैसूर विश्वविद्यालय से प्रोफेसर सी पी रविचन्द्रा , बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर अनीता सिंह, कर्नाटका विश्वविद्यालय से प्रोफेसर विजया गुट्टल , दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रोफेसर  एच  पी गंगनेगी , जवाहरलाल  नेहरू  विश्वविद्यालय से प्रोफेसर वैजयन्ती  राघवन , विश्व भारती  से प्रोफेसर एंड्रिया  लोसेरिेस ने  अंग्रेजी , कोरियन  और  तिब्बती  भाषा साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर  चर्चा की।  

एक  अन्य कार्यक्रम में झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर फार म्यूजिक  एंड परफॉर्मिग आर्ट्स के विद्यार्थिओं  द्वारा ऑल इंडिया रेडियो के प्रसिद्ध  कार्यक्रम  महिषासुर मर्दिनी का मनमोहक मंचन किया गया। नाटक का नृत्य संयोजन झारखण्ड के जाने माने कलाकार विपुल नायक ने किया।  सेंटर फार म्यूजिक  एंड परफॉर्मिग आर्ट्स की असिस्टेंट प्रोफेसर  दीपिका श्रीवास्तव एवं सोमनाथ हाजरा ने भी अपना सहयोग दिया।  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नन्द कुमार यादव  'इन्दु'  ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की  कला एवं साहित्य के संवाद से ही संस्कृति का विकास होता है और उनका प्रयास रहेगा की विश्वविद्यालय में  शैक्षणिक गतिविधियों  के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहे जिससे विद्यार्थीओ  के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके।